Microsoft Copilot Latest Update 2026: AI में Microsoft ने क्या बदला?

Artificial Intelligence का इस्तेमाल सिर्फ रोजमर्रा के कामो तक नहीं रह गया है। आज AI tools की मदत से हम research , presentation बनाने से लेकर  , data समझने और रोजमर्रा के काम को automate करने में भी मदत कर रहा है । और ऐसे मे Microsoft  Copilot पीछे कैसे रह सकता है।   Microsoft ने Copilot को धीरे-धीरे एक नार्मल AI chatbot से आगे बढ़ाकर productivity और work-focused AI assistant बनाया है । 2026 में कई सारे  features ऐड किये है और कुछ पुराने experiences को बदलने कीक कोशिश भी कर रहा है। 

सबसे खास बात ये  है कि Microsoft Copilot का कोई एक fixed “latest version number” नहीं है। ये  एक cloud-based service है, इसलिए इसमें नए features समय-समय पर rollout होते रहते हैं। अगस्त 2026 में Microsoft ने Copilot के web, desktop और mobile experiences में भी बदलाव शुरू किए, जिनका main काम personal और work accounts को समझना आसान कर रहा है ।

 Microsoft Copilot आखिर है क्या?

Microsoft Copilot Microsoft का AI-powered assistant है। इसका इस्तेमाल नार्मल  बातचीत, content creation, information खोजने, files के साथ काम करने और Microsoft 365 applications में productivity बढ़ाने के लिए किया जा सकता है। Copilot की खासियत Microsoft ecosystem के साथ इसका integration है। Word, Excel, PowerPoint, Outlook और दूसरे Microsoft products के साथ जुड़ने की वजह से ये  सिर्फ एक standalone chatbot की तरह काम नहीं करता।

पर Microsoft की Copilot strategy का सबसे बड़ा हिस्सा है AI को अलग application की तरह इस्तेमाल करने के बजाय उसे उस जगह उपलब्ध कराना जहां user पहले से अपना काम कर रहा है।

2026 का नया Copilot Experience

2026 में Microsoft ने Copilot के consumer experience को ज्यादा सरल और स्पष्ट बनाने मे काम कर रहा है ।
अगस्त 2026 से web, desktop और mobile Copilot experiences में ऐसे बदलाव शुरू किए गए जिनसे users के लिए personal और work accounts को  पहचानना आसान हो सके। Microsoft ने account indicators और app naming में भी बदलाव किए हैं। Web experience के URL structure में भी transition शुरू किया गया है। इस बदलाव का फायदा उन सभी users को खास तौर पर मिलेगा जो एक ही device पर personal Microsoft account और office या school account दोनों इस्तेमाल करते हैं।

पहले कई users के लिए यह समझना मुश्किल हो सकता था कि वे किस account के context में Copilot का इस्तेमाल कर रहे हैं। नए experience का main काम इसी  confusion को कम करना है।

Copilot अब सिर्फ Chatbot नहीं

अब Microsoft का focus AI को user के workflow में शामिल करने पर है। इसका मतलब है कि Copilot से सिर्फ  “एक सवाल पूछना” ही जरूरी नहीं है। यह documents, emails, spreadsheets, presentations और work information के साथ ज्यादा context-aware तरीके से काम कर सकता है। Microsoft 365 Copilot में Work IQ इसी फील्ड  का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। Microsoft इसे ऐसा intelligence layer बताता है जो Microsoft applications में मौजूद work context को समझने में मदद करता है। इसका उद्देश्य AI के answers को user के वास्तविक काम के ज्यादा करीब लाना है।


Copilot Notebooks में बड़ा बदलाव

2026 के Copilot updates में Copilot Notebooks काफी नए feature ऐड करके सामने आया है।

Microsoft के release notes के हिसाब से  users अब Outlook emails को Copilot Notebooks में knowledge sources के रूप में जोड़ सकते हैं। पहले notebooks में main रूप  से files और documents जैसी information का उपयोग किया जाता था। अब emails को भी context में शामिल किया जा सकता है। इसका practical फायदा काफी बड़ा है।

Example ----- किसी project से जुड़े documents के साथ कई important email conversations भी हैं। अब उन सभी emails को notebook के context में शामिल करके Copilot ज्यादा complete information के आधार पर output तैयार करने में मदत  करता है।

Example के लिए:

  1. Project brief तैयार करना
  2.  Meeting preparation करना
  3.  Information का summary बनाना
  4.  Presentation के लिए content तैयार करना
  5.  पुराने decisions को समझना


Excel में Local Files के साथ AI

Microsoft 365 Copilot के 2026 updates में Excel users के लिए भी एक बड़ा बदलाव किया है।
Microsoft के अनुसार Copilot अब Windows और Mac पर locally stored modern Excel workbooks में multi-step edits करने में सक्षम है। इसका मतलब है कि कुछ situations में Excel file को केवल cloud में रखने की आवश्यकता नहीं रहती है । यह feature उन लोगों के लिए काम का  हो सकता है जो अपने computer पर locally saved spreadsheets के साथ काम करते हैं।
Example -------  आपके पास sales data की Excel file है। आप Copilot को data organize करने, calculations में मदद करने या workbook में कई related changes करने के लिए निर्देश दे सकते हैं।
हालांकि AI द्वारा किए गए changes को final करने से पहले manually check करना जरूरी है, खासकर financial या business data के मामले में।

Copilot से PowerPoint Presentation बनाना

AI का सबसे practical इस्तेमाल presentations तैयार करने में भी दिखाई दे रहा है। Copilot Notebooks में stored content और references का उपयोग करके PowerPoint presentation बनाने की capability को Microsoft ने आगे बढ़ाया है। April 2026 update में Microsoft ने बताया कि Copilot Notebooks से notebook में मौजूद information के आधार पर PowerPoint presentation को बना सकते है । User presentation का focus, detail level, slide count और design जैसी preferences दे सकता है। इसका मतलब है कि presentation बनाने के लिए शुरुआत से हर slide manually तैयार करना  अब जरूरी नहीं रहा ।

Example ---------  अगर किसी student ने किसी topic के notes notebook में collect किए हैं, तो उन्हीं references से presentation का शुरुआती draft तैयार कराया जा सकता है।

Professional users के लिए भी यह feature reports और business presentations के initial preparation में समय बचा सकता है।

Copilot और Research

Research भी Copilot के evolving use cases में शामिल है। AI की मदद से किसी topic को समझना, information organize करना और complex subject से जुड़े questions तैयार करना आसान हो सकता है। Microsoft 365 Copilot में research-oriented capabilities को भी लगातार विकसित किया जा रहा है।

लेकिन यहां एक जरूरी बात समझनी चाहिए।

AI से मिली हर information को automatically सही मानना ठीक नहीं है। खासकर education, finance, law, medical या business decisions के लिए original और trusted sources से information verify करना जरूरी है।

AI research को speed बढ़ाने वाला assistant समझना ज्यादा सही है, final authority नहीं।

Microsoft Copilot और AI Agents

Microsoft की Copilot strategy का एक बड़ा हिस्सा AI agents हैं।

सामान्य chatbot user के सवाल का जवाब देता है। Agent इससे आगे जाकर किसी task को पूरा करने के लिए कई steps पर काम करने की कोशिश कर सकता है। Microsoft Copilot Studio इसी agent-based ecosystem का हिस्सा है। 2026 में Copilot Studio में agents को workflows और external services से जोड़ने जैसी capabilities पर भी काम जारी है। Business environment में इसका उपयोग repetitive tasks को automate करने में किया जा सकता है।

Example ------ कोई organization ऐसा agent तैयार कर सकती है जो किसी specific business process में information collect करे, उसे analyze करे और अगला step शुरू करने में सहायता करे।

यानी future का Copilot केवल “answer engine” नहीं बल्कि “action-oriented assistant” बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: