AI for reaserch की शुरुआत हमेशा छोटी छोटी खोज से होती है

 रीसर्च की शुरुआत हमेशा छोटी छोटी खोज से होती है।  और इसका दुनिया बहोत फायदा होता है , चाहे आप रीसर्च किसी भी फील्ड मे करे।  पर आज  के समय मे अगर किसी को रीसर्च करनी है तो मन मे पहला सवाल आता है , AI की मदत लेनी चाहिए या नहीं।  पहले बहोत सारी किताबों से रीसर्च करते थे , लेकिन AI आने के बाद हालत बदल गए है।  पहले रीसर्च करते करते कई साल बीत जाते थे पर आज कुछ पलभर मे ही सारी रीसर्च हो जाती है।  पर अगला सवाल आता है क्या AI ने बताई गयी जानकारी सही है या गलत ये कैसे चेक करे , रीसर्च के लिए कोनसा टूल use करे , किस टॉपिक पर रीसर्च करना है।  ऐसे बहोत सारे सवाल है जिनका जवाब इस आर्टिकल मे देने का हमने पूरा प्रयास किया है। 

AI for reaserch

कई बार रिसर्चर के पास दर्जनों या सैकड़ों डाक्यूमेंट्स  होते हैं, जिन्हें पूरी तरह पढ़ पाना संभव नहीं होता। इस स्थिति में  summarization वाले AI टूल्स सबसे उपयोगी साबित होते हैं। ये टूल्स लंबे डाक्यूमेंट्स को  कुछ लाइन्स  में समेट देते हैं, main कंटेंट को हाईलाइट करते हैं। समय सीमित हो और बड़ी मात्रा में डाक्यूमेंट्स को जल्दी से छानना हो।पर  यहाँ एक बात की सावधानी ज़रूरी होनी चाहिए  —main कंटेंट  पढ़कर पूरा विश्वास रखना नहीं चाहिए , इसलिए जो पेपर वाकई मे आपको महत्वपूर्ण लगें, उन्हें पूरा पढ़ना बेहतर ही रहता है।




Knowledge Management or Organization टूल्स

जैसे-जैसे रिसर्च आगे बढ़ती है, इन्फॉर्मेशनल डाक्यूमेंट्स  का ढेर बढ़ता जाता है। सारे डाक्यूमेंट्स अलग-अलग जगह बिखरा हुआ हो सकता है। इसके लिए nowledge Management or Organization टूल्स की ज़रूरत पड़ती  है, जो जानकारी को आपस में जोड़ते हैं और उसे आसानी से खोजने लायक बनाते हैं। ऐसे टूल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वो  अलग-अलग Sources के  बीच संबंध खुद पहचान लेते हैं — जैसे अगर दो अलग-अलग पेपर एक ही conclusion पर पहुँचे हैं, तो ये टूल उसे  आपस में जोड़ देता है । ऐसे टूल्स  रिसर्च प्रोजेक्ट्स के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जहाँ महीनों तक जानकारी इकट्ठा होती रहती है।

Analysis  tools 

अगर आपकी रिसर्च में Quantitative  डेटा शामिल है ,जैसे सर्वे  के नतीजे, प्रयोगशाला के आकड़े, या बड़े डेटासेट्स ,तो आपको Analytical AI टूल्स की ज़रूरत पड़ेगी। ये टूल्स Statistical टेस्ट , पैटर्न पहचान, और भविष्यवाणी करने वाले मॉडल बनाने में मदद करते हैं।ऐसे Category  के टूल्स की खूबी यह है कि अब इनमें से कई सामान्य भाषा में दिए गए सवालों को समझ सकते हैं। यानी आपको Complex  कोड लिखने की ज़रूरत नहीं, बल्कि सीधे यह पूछा जा सकता है कि "इस डेटा में कौन से फैक्टर सबसे ज़्यादा असरदार हैं"। लेकिन ध्यान रहे ,जितना ज़्यादा Complex  डेटा होगा, उतना ज़्यादा ज़रूरी है कि नतीजों की Confirmation पारंपरिक Statistical तरीकों से भी की जाए।

Qualitative डाटा के लिए 

Social Science and Market रिसर्च के लिए अक्सर गुणात्मक qualitative data से जूझना पड़ता है ,जैसे इंटरव्यू के  जवाब, खुले सवालों के उत्तर, या सोशल मीडिया के कमैंट्स । इस तरह के डेटा को समझने के लिए ऐसे AI टूल्स चाहिए जो भाषा के भाव और Reference को पहचान सके।ये टूल्स बड़ी मात्रा में Group written रेस्पॉन्सेस  में बाँटते हैं, main  विषयों को पहचानते हैं, और sentiment analysis भी करते हैं। इससे यह पता चलता है कि किसी सर्वे  मे ज़्यादातर लोगों की राय क्या है। 



Writing and Editing tools 

रिसर्च चाहे कितनी भी गहरी क्यों न हो, अगर उसे आप आसान भाषा में प्रेजेंट नहीं किया गया, तो उसका असर कम हो जाता है। इस काम के लिए Writing Assistant AI टूल्स सबसे उपयुक्त होते हैं। ये grammer  सुधारते हैं, sentence structure स्पष्ट बनाते हैं, और Complex को सरल भाषा में बदलने  में मदद करता  हैं।ऐसी केटेगरी  में citation management टूल्स भी आते हैं, जो सही Format  मे  Citations and References की लिस्ट अपने आप तैयार कर देते हैं। यह उन रिसर्चर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिन्हें अलग-अलग पत्रिकाओं की अलग-अलग Styles में लिखना पड़ता है।

Specialized scientific फील्ड के लिए टूल्स 

कुछ फील्ड  इतने विशिष्ट होते हैं कि उनके लिए General Objective टूल्स काफी नहीं होते। जैसे Medical research, genomics, या मेडिसिन की खोज , इन सभी फील्डस  के लिए विशेष रूप से बनाए गए AI मॉडल्स होते हैं जो उस फ़ील्ड्स की  बारीकियों को समझते हैं। इसी तरह Climatology और अंतरिक्ष  के खोज में भी खास तरह के मॉडल इस्तेमाल होते हैं जो बड़े लेवल  पर  डेटा को संभाल सकें।अगर आपकी रिसर्च किसी विशेष टेक्निकल फील्ड  में है, तो सामान्य टूल्स से शुरुआत करना ठीक है, लेकिन जैसे-जैसे काम गहरा होता जाए, विशेष क्षेत्र के लिए बने टूल्स की तरफ जाना चाहिए।  

सही टूल कैसे चुने 

इतनी सारी केटेगरी  देखने के बाद सबसे बड़ा सवाल  है ,शुरुआत कहाँ से करें? इसका सबसे आसान तरीका है अपने काम को अलग अलग  में बाँटना। पहले यह पहचानें कि आप रिसर्च के किस चरण में हैं — खोज, analysis , या लिखना । फिर उसी केटेगरी  के अंदर एक या दो टूल्स आज़माएँ, बजाय इसके कि हर टूल को एक साथ ही अपनाने की कोशिश ना करें।यह भी ध्यान रखें कि किसी टूल की लोकप्रियता का मतलब यह नहीं कि वह आपके लिए सबसे उपयुक्त है। कई बार कम मशहूर लेकिन विषय-विशेष टूल्स सामान्य लोकप्रिय टूल्स से बेहतर नतीजे देते हैं। इसलिए अपने विषय क्षेत्र से जुड़े रिसर्चर्स से सलाह लेना, और खुद कुछ टूल्स आज़माकर तुलना करना, सबसे भरोसेमंद तरीका है।


सावधानियाँ जो आपको बरतनी चाहिए

चाहे आप किसी भी केटेगरी  का टूल इस्तेमाल करें, कुछ Basic Precautions हमेशा ज़रूरी हैं। 

१), किसी भी टूल के नतीजे को अंतिम सत्य मानने की बजाय हमेशा original source से जाँचें। 

२), संवेदनशील डेटा को किसी भी टूल में डालने से पहले उसकी गोपनीयता नीति ज़रूर पढ़ें। 

३) याद रखें कि AI टूल्स सहायक हैं, विकल्प नहीं — अंतिम निर्णय, व्याख्या और Moral ज़िम्मेदारी हमेशा रिसर्चर की ही रहनी चाहिए।


Q&A

१) Knowledge Management or Organization टूल्स किस लिए यूज़ करते है ?

Ans :- जानकारी को आपस में जोड़ते हैं और उसे आसानी से खोजने लायक बनाते है। 


२)Analytical AI टूल्स की ज़रूरत कब पड़ती है ?

Ans :- अगर आपकी रिसर्च में Quantitative  डेटा शामिल है ,जैसे सर्वे  के नतीजे, प्रयोगशाला के आकड़े, या बड़े डेटासेट्स ,तो आपको Analytical AI टूल्स की ज़रूरत पड़ेगी। 


३)  पहले रीसर्च कैसे करते थे ?

Ans :- बहोत सारी किताबे ,नयी पुराणी किताबों के आधार पर रीसर्च करते थे। 


४)summarization वाले AI टूल्स कब यूज़ करते है ?

Ans :- कई बार रिसर्चर के पास दर्जनों या सैकड़ों डाक्यूमेंट्स  होते हैं, जिन्हें पूरी तरह पढ़ पाना संभव नहीं होता। इस स्थिति में  summarization वाले AI टूल्स सबसे उपयोगी साबित होते हैं। 


५)citation management टूल्स का काम क्या है ?

Ans :- सही Format  मे  Citations and References की लिस्ट अपने आप तैयार कर देते हैं। यह उन रिसर्चर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी है जिन्हें अलग-अलग पत्रिकाओं की अलग-अलग Styles में लिखना पड़ता है।

कोई टिप्पणी नहीं: