ChatGPT जैसे 5 बेहतरीन AI Tools: 2026 में कौन सा AI Tool आपके लिए सबसे अच्छा है?
आज के युग में Artificial Intelligence सिर्फ एक technology नहीं हमरी जरुरत बन गयी है , पढ़ाई, नौकरी, business, content creation और प्रोग्रामिंग इन सभी कामों का हिस्सा बन चुका है। OpenAI इस मे बहोत बड़ा योगदान है, Open AI ने हमें ChatGPT दिया है। रोज मर्रा के काम मे अहम् भूमिका है ChatGPT की ,ये हम कीमती वक्त को बचता है और घंटो के काम को पलभर मे कर देता है। लेकिन समय के साथ साथ अब बाजार मे कई सारे AI टूल्स आ गए है। और इसकी वजह से हमें पता नहीं होता कोनसा टूल हमारे लिए बेहतर है , अच्छा है।
लेकिन हर काम के लिए ChatGPT सबसे आगे है। और आप writing, research, coding, study, image creation या productivity के लिए ChatGPT का alternative ढूंढ रहे हैं, तो आपके पास कई सारे अच्छे options हैं। Claude, Google Gemini, Perplexity, Microsoft Copilot और DeepSeek जैसे tools काफी उपयोगी विकल्प बन चुके हैं। इस आर्टिकल मे हम इन सभी टूल्स को और भी अच्छे से जानने का प्रयास करेंगे।
ChatGPT जैसे 5 बेहतरीन AI Tools: 2026 में कौन सा AI Tool आपके लिए सबसे अच्छा है?
1) Claude – Writing और Coding ,Deep reaserch के लिए
Claude Anthropic ने बनाया हुआ AI assistant है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल writing, coding,summarization और learning जैसे कई सारे कामों के लिए किया जा सकता है। Claude की खासियत इसका natural और conversational response है। अगर आपको email, social media content, documentation या किसी लंबे पेपर को समझना चाहते हैं, तो Claude सबसे अच्छा है। writing, summarization, coding, translation और image analysis जैसे काम claude मे कर देता। Claude का एक बड़ा फायदा यह है कि यह complex instructions को समझकर structured output देने में भी अच्छा है। Developers के लिए भी यह एक useful coding assistant बन सकता है।Claude के free plan में web access, content creation, code generation, file creation और कुछ advanced capabilities उपलब्ध है।
2) Google Gemini – Friendly AI टूल
Google Gemini ,Google का AI assistant है और यह ChatGPT का सबसे popular alternative माना जाता है।
Gemini की सबसे बड़ी ताकत Google ecosystem के साथ इसका integration है। Gmail, GoogleDrive,Google Maps और दूसरे Google services के साथ इसका इस्तेमाल कई तरह के कामों कर सकते है ।Gemini सिर्फ text-based chatbot नहीं है। यह text, images, audio और video जैसे अलग-अलग formats के साथ काम कर सकता है।Gemini में Deep Research, image generation, video generation, Gemini Live, Canvas और Gems जैसी capabilities भी है ।Gemini से आप Questions के answers ,Study और exam preparation ,Image जनरेशन और Research है। Gmail और Drive से information summarize करना हो या Google Maps के साथ प्लानिंग करना ,Coding ,Voice conversation ,Photos और videos को analyze करना ,Students के लिए Gemini काफी useful हो सकता है। Gemini में आप Deep Research भी कर सकते है।
3) Perplexity AI – Research और Search के लिए
Perplexity AI traditional search engine और AI chatbot का कॉम्बिनेशन है।जहां नार्मल chatbot आपके सवाल का answer generate करता है, वहीं Perplexity का focus research-oriented answers पर ज्यादा होता है। यह web से information खोजकर उसे एक organized answer के रूप में देता है।Research करते समय सबसे बड़ी समस्या होती है कि information कहां से आई है। Perplexity का बड़ा फायदा यह है कि इसके answers में sources और references दिए जाते हैं, जिससे user information को आगे verify कर सकता है। 2026 की AI alternatives comparisons में भी Perplexity को research और citations के लिए main option है। अगर आपको किसी topic पर research करनी है, इसके लिए Perplexity एक बेस्ट ऑप्शन है।
4) Microsoft Copilot – Microsoft Users के लिए Useful AI
Microsoft Copilot Microsoft का AI assistant है। अगर आप Microsoft ecosystem जैसे Word, Excel, PowerPoint और कई सारे Microsoft services का इस्तेमाल करते हैं, तो Copilot आपके workflow में आपको हेल्पफुल हो सकता है। AI का उपयोग अब केवल chatbot तक नहीं है। Office-related tasks में AI का से documents तैयार करने, ideas generate करना , information summarize करना और productivity बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
Copilot से आप Text और email drafting ,Content writing ,Summarization ,Coding , Microsoft-related productivity tasks ,Presentations और documents पर काम General questions के answer अगर आप Microsoft 365 और Office applications पर ज्यादा काम करते हैं, तो Copilot को जरूर consider करें।
5) DeepSeek – Free AI के लिए लोकप्रिय है
DeepSeek एक AI platform है जिसने अपनी reasoning और coding capabilities की वजह से काफी attention हासिल किया है। DeepSeek उन सभी users के लिए खास तौर पर interesting है जो AI tools को coding, problem solving और technical tasks के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। DeepSeek का इस्तेमाल आप ,Programming, Code explanation, Debugging, Mathematics ,Logical reasoning, Technical questions, Content generation, General AI conversations। अगर आप beginner programmer हैं, तो किसी code को समझने के लिए AI से line-by-line explanation मांग सकते हैं। और किसी तरह के programming error को समझने और solution खोजने में भी AI मदद कर सकता है।अगर आपका focus coding, reasoning और budget-friendly AI usage पर है, तो DeepSeek को एक बेस्ट ऑप्शन है।
आपको कौन सा AI Tool इस्तेमाल करना चाहिए?
यह आपके काम पर depend करता है।
अगर आप Student हैं ----- Gemini, ChatGPT या Claude से study notes, explanations, quizzes और learning material तैयार कर सकते हैं।
अगर आप Programmer हैं------ Claude और DeepSeek जैसे tools coding, debugging और code explanation में मदद कर सकते हैं।
अगर आप Research करते हैं----Perplexity एक strong choice है क्योंकि research-oriented workflow और sources काफी useful हो सकते हैं।
अगर आप Microsoft Office ज्यादा इस्तेमाल करते हैं------Microsoft Copilot आपके workflow के साथ ज्यादा naturally fit हो सकता है।
Tip:-कोई भी टूल यूज़ करने से पहले उस Ai टूल की वेबसाइट पर जाकर अपने ईमेल id से account खोले

कोई टिप्पणी नहीं: