System Prompt क्या है? AI को "दिमाग" देने वाली वो चीज़ जो कोई नहीं देखता

System Prompt असल में एक तरह की प्राइवेट प्रॉम्प्ट्स की एक लिस्ट होती है जो किसी भी AI मॉडल को यूज़ करने से पहले  ही दे दी जाती है। इसे आसान भाषा मे समझते है - जैसे किसी नए वेटर को रेस्टोरेंट में काम शुरू करने से पहले उसका मैनेजर एक ब्रीफिंग देता है, कस्टमर  से कैसे  बात करना, मेन्यू को कैसे  पूरा याद करना ,  और अगर कोई शिकायत करे तो मैनेजर को बुलाना।" वेटर अपने हर कस्टमर के सामने यह ब्रीफिंग जोर से नहीं सुनाता, लेकिन उसका पूरा व्यवहार उसी ब्रीफिंग से तय होता है।





बिल्कुल यही काम System Prompt करता है। जब आप किसी AI चैटबॉट से कोई सवाल पूछते हैं, तो आपका सवाल अकेला नहीं जाता। उसके साथ पर्दे के पीछे एक बड़ा इंस्ट्रक्शन सेट जुड़ा होता है, जो कंपनी (जैसे OpenAI, Anthropic, Google) ने पहले से सेट कर रखा होता है। यही इंस्ट्रक्शन तय करता है कि AI कैसे जवाब देगा, किन किन बातों से बचेगा, किस भाषा में बात करेगा, और किन हालातों में इंसानी मदद लेने की सलाह देगा।


एक example से समझते है  

मान लीजिए आपने किसी AI से पूछा - मुझे सिर दर्द हो रहा है, कौन सी दवा लूं?, अब अगर AI के पास कोई System Prompt न हो, तो हो सकता है वो सीधे किसी दवा का नाम और डोज़ बता दे। यह खतरनाक हो सकता है, क्योंकि AI को आपकी मेडिकल हिस्ट्री नहीं पता होती है ।

लेकिन जिन कंपनियों ने अपने AI मॉडल्स को जिम्मेदारी से बनाया है, उनके System Prompt में यह लिखा होता है कि "मेडिकल सलाह के मामलों में सावधानी बरतो, सटीक दवा और डोज़ बताने से बचो, और डॉक्टर से सलाह लेने की सिफारिश करो।" यही वजह है कि जब आप ऐसा सवाल पूछते हैं, तो AI आपको सामान्य जानकारी देकर डॉक्टर से मिलने की सलाह देता है, दवा का नुस्खा नहीं थमा देता।

यह पूरा व्यवहार System Prompt की वजह से आता है, न कि इसलिए कि AI खुद ही समझदार  बन गया।


System Prompt कहां से आता है?

System Prompt दो जगह से आ सकता है:

1) कंपनी की तरफ से - जो कंपनी AI मॉडल बनाती और चलाती है (जैसे Anthropic अपने Claude मॉडल के लिए), वो एक बेस-लेवल System Prompt तय करती है। इसमें कंपनी की पॉलिसी, सुरक्षा नियम, टोन, और बुनियादी बर्ताव तय होता है। यह हर यूज़र के लिए लगभग एक जैसा रहता है, बस कभी-कभी प्लेटफॉर्म (मोबाइल ऐप, वेबसाइट, API) के हिसाब से थोड़ा बदल जाता है।

2) डेवलपर या यूज़र की तरफ से - अगर कोई डेवलपर AI के API का इस्तेमाल करके अपना खुद का ऐप बना रहा है, तो वो भी अपना अलग System Prompt जोड़ सकता है। मान लीजिए कोई कंपनी अपने कस्टमर सपोर्ट के लिए AI इस्तेमाल कर रही है, तो वो अपने System Prompt में लिख सकती है - "तुम सिर्फ हमारी कंपनी के प्रोडक्ट्स के बारे में जवाब दो, बाकी सवालों पर विनम्रता से मना कर दो, और हमेशा हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में जवाब देने का विकल्प रखो।"

इस तरह एक ही AI मॉडल, अलग-अलग System Prompt के साथ, बिल्कुल अलग व्यक्तित्व और काम करने का तरीका दिखा सकता है।


क्या System Prompt कोई देख सकता है?

आमतौर पर नहीं, कम से कम सीधे तौर पर नहीं। System Prompt को इसलिए छुपाया जाता है ताकि कोई व्यक्ति जान-बूझकर AI को गुमराह करके उसकी सिक्योरिटी  तोड़ न सके। अगर आपको पूरा इंस्ट्रक्शन सेट पता हो, तो आप आसानी से यह समझ सकते हैं कि किन शब्दों से AI को बहला कर उससे गलत जवाब निकलवाया जा सकता है।हालांकि, कई बार लोग जुगाड़ लगाकर AI से उसका System Prompt उगलवाने की कोशिश करते हैं - इसे "प्रॉम्प्ट इंजेक्शन" या "जेलब्रेकिंग" कहा जाता है। कुछ हद तक कामयाब भी होते हैं, लेकिन ज़िम्मेदार AI कंपनियां लगातार अपने सिस्टम को इस तरह की कोशिशों से बचाने के लिए अपडेट करती रहती हैं।दिलचस्प बात यह है कि कुछ कंपनियां, जैसे Anthropic, अपने System Prompt का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक रूप से पब्लिश भी करती हैं, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को पता चले कि AI किन नियमों के तहत काम कर रहा है।


System Prompt और User Prompt में फर्क

System Prompt: यह पर्दे के पीछे की हिदायत है, जो बातचीत शुरू होने से पहले सेट होती है और यूज़र को सीधे दिखाई नहीं देती।

User Prompt: यह वो सवाल या Request  है जो आप खुद टाइप करके AI को भेजते हैं, जैसे "मुझे एक कविता लिखकर दो ?"|

दोनों मिलकर तय करते हैं कि आपको आखिर में कैसा जवाब मिलेगा। System Prompt "सीमाएं" और "व्यवहार" तय करता है, जबकि User Prompt "काम" तय करता है।


System Prompt में आमतौर पर क्या-क्या होता है?

अगर आप कभी किसी AI कंपनी का पब्लिश किया हुआ System Prompt पढ़ें (जैसे Anthropic कभी-कभी अपना पब्लिश करता है), तो उसमें आमतौर पर ये चीज़ें मिलेंगी:

१) पहचान और व्यक्तित्व - AI का नाम क्या है, वो किस कंपनी ने बनाया, उसका  स्वभाव कैसा हो।

२) सुरक्षा नियम - किन विषयों पर जवाब नहीं देना, कौन सी जानकारी खतरनाक हो सकती है, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियम।


Q&A

१) System Prompt क्या होता है ?

Ans  :-System Prompt असल में एक तरह की प्राइवेट प्रॉम्प्ट्स की एक लिस्ट होती है जो किसी भी AI मॉडल को यूज़ करने से पहले  ही दे दी जाती है। 

२)दो कोनसे prompt है ?

Ans :- System Prompt और User Prompt 

३)System prompt किन  दो जगह से आ सकता है?

Ans :-  कंपनी और डेवलपर ये AI को system prompt देते है। 


कोई टिप्पणी नहीं: