Perplexity AI Latest Version 2026: Perplexity Computer, Deep Research
आज के वक्त में आपको किसी भी जानकारी को खोजने के लिए लोग सिर्फ Google जैसे search engines पर निर्भर नहीं रहना पड़ता हैं। अब Artificial Intelligence ने search करने का तरीका काफी बदल दिया है। अब यूजर सिर्फ keywords लिखने के बजाय सीधे सवाल पूछ सकता है और AI उसके लिए जानकारी खोजकर आसान भाषा में जवाब दे देता है। ऐसे मैं Perplexity AI सबसे ज्यादा उसे यूज़ करने वाला AI-powered search और research platform बन चुका है। Perplexity की खासियत यह है कि यह सवाल का जवाब देते समय web sources और citations भी दिखाता है। इससे यूजर जवाब के पीछे के sources को देख और पढ़ भी सकता है।
2026 में Perplexity केवल एक AI search engine तक सीमित नहीं रहा है। कंपनी ने Deep Research, Computer, Projects, local-first computing, नए AI models और कई productivity features पर लगातार काम किया है। सितंबर 2026 तक Perplexity के कई नए नए updates आये है।
Perplexity AI क्या है?
Perplexity AI एक AI-powered answer engine है, जिसकी मदद से आप इंटरनेट पर किसी भी topic के बारे में information ले सकते है। या फिर कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। Normal AI search engine की तरह केवल websites की list दिखाने के बजाय Perplexity उपलब्ध सारी web information को process करके एक structured answer तैयार करता है।
Example ----- भारत में AI सीखने के लिए कौन-कौन से skills जरूरी हैं? , तो Perplexity अलग-अलग online sources से जानकारी खोजकर उसे एक जगह समझाने की कोशिश करता है।
इसके जवाब में आमतौर पर source links या citations भी दिखाई देते हैं। यही वजह है कि students, researchers, bloggers और professionals के लिए यह research के काम में उपयोगी हो सकता है।
Perplexity AI का Latest Version 2026 क्या है?
Perplexity का कोई एक ऐसा “Version 5” या “Version 6” जैसा fixed version number नहीं है, जैसा हमें किसी software के traditional versions में होता है। Perplexity लगातार अपने web platform, applications, AI models और features को update करता रहता है। इसलिए “latest version” को समझने का बेहतर तरीका इसके नए official product updates को देखना है।
सितंबर 2026 तक Perplexity के official changelog में Computer, GPT-5.6 Terra और Luna, Grok 4.6, Projects, Brain, Personal Computer for Windows, Deep Research और दूसरे features से जुड़े updates हैं।
Perplexity Computer क्या है?
2026 के Perplexity ecosystem में सबसे महत्वपूर्ण developments में से एक Perplexity Computer है।
Computer का उद्देश्य सिर्फ सवालों के जवाब देना नहीं है। यह complex tasks को छोटे हिस्सों में divide करके अलग-अलग AI capabilities और models की मदद से पूरा करने की कोशिश करता है।
Perplexity AI Computer research, design, coding, deployment और project management जैसे कामों को एक ही workflow में कर सकता है। फरवरी 2026 में कंपनी ने बताया था कि Computer कई models को parallel में orchestrate कर सकता है और complex projects को अलग-अलग specialized tasks में बांट भी सकता है।
इसका मतलब यह है कि आगे चल के AI का इस्तेमाल केवल “मुझे इसका जवाब बताओ” तक नहीं रहेगा। AI किसी बड़े काम को समझकर उसके अलग-अलग steps पर काम करने में भी मदद कर सकता है।
Perplexity Computer में 2026 के नए बदलाव
2026 में Computer को कई बार update किया गया है। अगस्त में Projects और shared workspaces जैसे features add किये । Personal Computer for Windows भी launch किया गया। सितंबर 2026 के updates में Computer के effort controls भी शामिल हैं। इन controls की मदद से task के अनुसार reasoning और model effort को Light से Ultra को handle किया जा सकता है।
इसके अलावा Perplexity ने Windows users के लिए local-first Computer experience पर भी काम किया है। इसका उद्देश्य sensitive work को device पर ही रखने और जरूरत पड़ने पर cloud capabilities का इस्तेमाल कर सके।
Deep Research Feature
Perplexity का Deep Research feature उन लोगों के लिए बनाया गया है जिन्हें किसी topic पर सिर्फ answer के बजाय detailed research चाहिए। इस mode में Perplexity एक सवाल के लिए कई searches कर सकता है, अलग-अलग sources पढ़ सकता है और फिर सारी information को एक comprehensive report में दे सकता है।
Perplexity के मुताबिक Deep Research dozens of searches कर सकता है और सैकड़ों sources को analyze कर सकता है। इसके बाद यह research को एक structured report में दे सकता है। यह feature students, bloggers, researchers, marketers और business professionals के लिए उपयोगी हो सकता है।
Example
Q) भारत में 2026 में AI freelancing market के बारे में detailed research report ?
इसके बाद Deep Research उपलब्ध सारे sources को देखकर topic को ज्यादा विस्तार से analyze कर सकता है।
Perplexity में Sources और Citations
Perplexity की सबसे महत्वपूर्ण खूबियों में से एक इसके source citations हैं। जब आप कोई factual सवाल पूछते हैं, तो जवाब के साथ कई बार उन websites या sources के references दिखाई देते हैं जिनसे information ली गई है। यह feature खासकर research के दौरान उपयोगी है। अगर आपको किसी जानकारी पर भरोसा करने से पहले original source देखना है, तो citation खोलकर उसे पढ़ सकते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि AI का हर जवाब automatically सही होगा। Important information के लिए original source को खुद verify करना अभी भी जरूरी है।
Perplexity में अलग-अलग AI Models
Perplexity का एक बड़ा फायदा यह है कि इसका ecosystem अलग-अलग AI models और AI capabilities के साथ काम करता है। 2026 के official updates में Perplexity ने GPT-5.6 Terra और Luna तथा Grok 4.6 जैसे models तक access से जुड़े updates की जानकारी दी है। इस तरह Perplexity केवल एक single AI model पर निर्भर platform नहीं रह गया है। अलग-अलग tasks के लिए अलग models या capabilities का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह खासकर advanced users के लिए उपयोगी हो सकता है, क्योंकि हर AI model की strengths अलग हो सकती हैं।
Perplexity Projects
Perplexity ने 2026 में अपने project management और collaboration features को भी आगे बढ़ाया है। Official changelog के अनुसार Spaces को Projects को डेवेलोप किया है । Projects में shared files और memory के साथ किसी task या project से जुड़ी चीजों को एक जगह manage किया जा सकता है।
मान लीजिए आप AI tools पर लगातार research करते हैं। अलग-अलग conversations को अलग जगह रखने के बजाय आप एक project में information और files को organize कर सकते हैं।
Perplexity Computer और Email
2026 में Perplexity Computer को email workflow के साथ भी add किया है।Perplexity के official updates के अनुसार Computer को email से task देने की सुविधा भी add की गई है। इससे कुछ workflows में user सीधे email के माध्यम से Computer को task भेज सकता है और result उसी email thread में यूज़ कर सकता है। यह feature उन professionals के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपना काफी काम email से manage करते हैं।
Windows के लिए Perplexity Computer
सितंबर 2026 में Perplexity ने Windows PCs पर अपने Computer experience को भी आगे बढ़ाया है। कंपनी के अनुसार Portable Computer for Windows sensitive work को local रखने, recurring tasks चलाने और लंबे workflows को संभालने के लिए बनाया है। इसके अलावा सितंबर 2026 में HP के कुछ Windows PCs पर Perplexity Windows app को pre-load करने की घोषणा भी की गई है । अब Perplexity केवल browser-based search product से आगे बढ़कर desktop computing experience पर भी ध्यान दे रहा है।
Perplexity का इस्तेमाल कौन कर सकता है?
Perplexity का उपयोग अलग-अलग प्रकार के लोग कर सकते हैं।
1. Students
Students किसी topic को समझने, research करने, study material organize करने और sources खोजने के लिए Perplexity का उपयोग कर सकते हैं।
2. Freelancers
Freelancers market research, client research, competitor analysis और project planning जैसे कामों में AI search का उपयोग कर सकते हैं।
3. Researchers
Research-oriented users के लिए citations और Deep Research जैसे features खास तौर पर उपयोगी हो सकते हैं।
4. Business Professionals
Business users market trends, competitors, industries और reports के बारे में information collect करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
Perplexity AI की खास बातें
Perplexity की कुछ खास बातें :
- AI-powered search
- Web-based answers
- Source citations
- Deep Research
- File और document analysis
- अलग-अलग AI models तक access
- Projects
- Computer
- Voice और conversational features
- Desktop experiences
- Research reports
- कुछ workflows में automation और connected services



कोई टिप्पणी नहीं: